रविवार, 30 अगस्त 2026

लखनऊ :निर्माणाधीन मकान से वायरिंग तार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।||Lucknow:A cunning thief who stole wiring from a house under construction has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
निर्माणाधीन मकान से वायरिंग तार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना  पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से वायरिंग का तार चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वायरिंग का तार बरामद किया है, जिसमें कुछ तार जले हुए भी मिले हैं।
विस्तार:
थाना आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय के मुताबिक, बीते 6 अगस्त को शारदा नगर रुचिखंड-2 स्थित एक निर्माणाधीन मकान में चोर ने कटर से वायरिंग का तार काटकर चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
रविवार को पुलिस ने देवीखेड़ा से इको गार्डेन की ओर जाने वाली सड़क से आरोपी को चोरी के वायरिंग तार के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र भगवानदीन, निवासी फिरंगीखेड़ा, थाना आशियाना, लखनऊ बताया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम बीबीएयू यूनिवर्सिटी में चोरी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त शैलेन्द्र प्रताप द्वारा भी प्रकाश में आया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद संबंधित मुकदमे में बरामदगी की धाराओं की बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।