लखनऊ :
युवा नेता का अपहरण कर मर्डर,शव नहर किनारे हुआ बरामद,मचा हड़कंप।।
●ड्राइवर ने साथियों संग हत्या की साजिश रचने का आरोप,पुलिस जांच मे जुटी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी मे रहने वाले एक युवा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण कर हत्या से राजधानी में सनसनी फैल गई। रविवार शाम दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया सलेमपुर में छोटी नहर के किनारे उनका शव औंधे मुंह पड़ा मिला। घटनास्थल के पास से उनकी गाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धीरेंद्र की हत्या उनके ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है पुलिस की छ: टीमे हाईप्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा करने मे जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू युवा वाहिनी नेता धीरेंद्र मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले थे और वर्तमान में थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रह रहे थे। वह महाराण प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष व एक दल से जुड़े नेता रहे थे। हत्या के पीछे उन्नाव में चल रहा जमीन विवाद भी एक संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
●अपहरण की तहरीर के बाद छह टीमें जांच में जुटीं।
धीरेंद्र की पत्नी ममता सिंह ने कुछ दिन पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर पति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि धीरेंद्र के ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण किया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले के खुलासे के लिए छह पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। इसी दौरान धीरेंद्र की हत्या किए जाने के संकेत मिले और पुलिस टीमों ने उनकी तलाश तेज कर दी।
●सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बादमृतक की हुई पहचान।
रविवार शाम राहगीरों ने अमेठिया सलेमपुर में नहर किनारे एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। तत्काल पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का फोटो विभिन्न पुलिस सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा किया।
फोटो सामने आने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने शव की पहचान धीरेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास से धीरेंद्र की गाड़ी भी बरामद की गई।
◆ड्राइवर समेत दो हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश।
DCP साउथ मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक अपहरण हत्याकांड मामले में मुख्य संदिग्ध ड्राइवर और उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों से हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी। पुलिस टीमें संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
◆DCP साउथ मो०मुश्ताक की बाइट--
