रविवार, 30 अगस्त 2026

गौतमबुद्धनगर: लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, युवक के पेट में लगी; आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, युवक के पेट में लगी; आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से प्रिंस नाम का युवक घायल हो गया। गोली युवक के पेट में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए विकल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। गोली लगने के बाद घायल प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई और गोली प्रिंस के पेट में जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल से गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी विकल को गिरफ्तार कर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और गोली चलने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।