गोण्डा- थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-542/25, धारा 303(2) बीएनएस की घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त मकसूद पुत्र हारुन उर्फ अनवर अली, निवासी ग्राम तोपखाना नऊवन मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को चौरी चौराहा से कर्नलगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी पंकज कुमार सिंह द्वारा थाना कर्नलगंज में तहरीर दी गयी कि वह निशा सेवा सुरक्षा प्रा० लि० कम्पनी में जिला सुरक्षा अधिकारी के पद पर जनपद गोण्डा में कार्यरत है तथा कम्पनी द्वारा जनपद में स्थापित एयरटेल/इण्डस टावरों की सुरक्षा पेट्रोलिंग के माध्यम से की जाती है। थाना करनैलगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरगदी स्थित इण्डस टावर संख्या आई एन 3344072 बरगदी गरवारा से 10/11.12.2025 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैबिनेट का कुण्डा तोड़कर अमरान कम्पनी की 100 एएच की 2 अदद लिथियम बैट्री चोरी कर ली गयी। इसी प्रकार 9.12.2025 की रात्रि में टावर संख्या आई एन 3344077 गुलाम बक्स पुरवा से अमरान कम्पनी की 100 एएच की 3 अदद बैट्री चोरी कर ली गयी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें 22.8.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी के माल की खरीद फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त मकसूद पुत्र हारुन उर्फ अनवर अली, निवासी ग्राम तोपखाना नऊवन मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को चौरी चौराहा से कर्नलगंज जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
अनावरित अभियोग-
