सोमवार, 31 अगस्त 2026

आजमगढ़ : नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने फूलपुर का संभाला कार्यभार

शेयर करें:
 
नवागत एसडीएम बोले—पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता
 ।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
 दो टूक ,आजमगढ़। फूलपुर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निकेत वर्मा ने  फूलपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।  कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिकायत पत्रों के ऑनलाइन निस्तारण की स्थिति के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली।
इसके बाद एसडीएम अपने कार्यालय में बैठे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम निकेत वर्मा ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय कार्यालय में मिल सकता है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना उनका प्रमुख कर्तव्य होगा।
उन्होंने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण और त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर लागू कराना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित के कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने की अपेक्षा जताई।