शिक्षकों ने माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी स्थित कम्पोजिट विद्यालय में रविवार को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र यादव ने राम रतन यादव को आजमगढ़ जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इस दौरान शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष राम रतन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जिलाध्यक्ष शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएंगे और संगठन को जिले में और मजबूत करने का कार्य करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन राजेश यादव ने किया। जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने राम रतन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अटेवा जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, रबीन्द्र यादव, महेंद्र यादव, दीपक यादव, सुबास यादव, अजीत यादव, उदय शंकर और रंजीत यादव समेत अन्य शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम रतन यादव ने संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के मंच से प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।
कम्पोजिट विद्यालय अंबारी के प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और शिक्षकों को एकजुट होकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।
