रविवार, 30 अगस्त 2026

अम्बेडकर नगर :1702 बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश।||Ambedkar Nagar:"Mann Ki Baat" resonated at 1702 booths, PM Modi gave the message of a drug-free India.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
1702 बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें संस्करण को रविवार को अम्बेडकरनगर जिले के 1702 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम में करीब 16,930 लोगों ने सहभागिता की।
विस्तार :
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव और जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने, महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ अब जनभागीदारी के जरिए राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेश को बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिले के सभी 1702 बूथों पर कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह रहा। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय समेत भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता—पूनम तिवारी