लखनऊ :
साइबर लुटेरों कहर UPI के जरिए दो खातों से लाखों रुपये उड़ाए,मुकदमा दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ मे साइबर अपराधियों का कहर बड़ता जा रहा है। इसकी बानगी थाना पीजीआई क्षेत्र और सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों के खाते से साइबर ठगों ने करीब 6 लाख रुपये की ऑनलाइन फ्राड कर लिया। दो मामलों मे पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विस्तार :
पहला मामला - जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र पिपरौली साउथ सिटी निवासी महेश कुमार के यूनियन बैंक आफ इण्डिया खाते से अदृश्य साइबर अपराधी ने करीब 5.40 लाख रुपए निकाल लिया। इन्होने पुलिस को बताया बीते सोमवार की रात अचानक 9 बजे मोबाइल पर चंद मिनटों में कई मैसेज आया और खाते सेक्षधन निकासी हो गई। तुरन्त साइबर क्राइम सेल मे शिकायत दर्ज कराते हुए थाना पीजीआई मे लिखित तहरीर दी।
दूसरा मामला - थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र ग्राम मुजफ्फर नगर घुसवल महमूदपुर निवासी मोनू राजपूत पुत्र राम दुलारे का इंडियन बैंक की अहिमामऊ शाखा में बचत खाता है 27 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:04 बजे मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आया। जांच करने पर पता चला कि उसकी जानकारी और सहमति के बिना यूपीआई के माध्यम से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 79,999.75 रुपये निकाल लिए गए। ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलते ही उसने बैंक को सूचित कर खाते को सुरक्षित करने का प्रयास किया। साथ ही
साइबर क्राइम सेल पर शिकायत दर्ज कराते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाने मे लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
