शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

लखनऊ : एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।||Lucknow: An accused of culpable homicide, absconding for a year, has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
एक साल से फरार गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना महिगवां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर  की सहायता से स्थानीय थाना क्षेत्र बेहटा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार, थाना महिगवां में दर्ज मुकदमा संख्या 129/2025  गैर इरादतन हत्या मामले में एक साल से फरार चल रहे
 आरोपी सूरज (23) पुत्र स्व. रामजीवन निवासी ग्राम खंतारी, थाना महिगवां की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। बीती रात क्षेत्र गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2025 को आरोपी और उसके साथियों ने वादी के घर पहुंचकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके पिता मुन्नूलाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई थी और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए थे।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सूरज की लगातार तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना महिगवां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए लगातार छिपकर रहने की बात स्वीकार किया  है गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।