शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

उन्नाव :उन्नाव में सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, SSP ने ट्रैफिक इंटरसेप्टर कार को दिखाई हरी झंडी।||Unnao:Road safety in Unnao will receive a new impetus, with the SSP flagging off a traffic interceptor car.||

शेयर करें:
उन्नाव :
उन्नाव में सड़क सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, SSP ने ट्रैफिक इंटरसेप्टर कार को दिखाई हरी झंडी।
दो टूक  : जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विस्तार :
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि इंटरसेप्टर कार जनपद के प्रमुख कॉरिडोर मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग करेगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखेगी। यह वाहन ओवरस्पीडिंग, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की पहचान कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
एसएसपी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात अनुशासन को बढ़ावा देना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।