शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

लखनऊ : जलभराव की शिकायत पर तुरंत एक्शन, जनम को मिलेगी राहत।।||Lucknow: Immediate action on complaints of waterlogging. Now, paved roads and drains will be constructed, providing relief to pedestrians from waterlogging.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जलभराव की शिकायत पर तुरंत एक्शन,जनमानस को मिलेगी राहत।।
।। दिनेश सिंह।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र शांति नगर मे  बरसात के मौसम में जलभराव और बदहाल सड़क से परेशान नगर वासियों के लोगों को काफी  संघर्ष के बाद आखिरकार बड़ी राहत मिली स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर जनप्रतिनिधियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सड़क पर गिट्टी डलवाकर रास्ते को आवागमन के लिए सुगम बना दिया। साथ ही आश्वासन दिया गया कि बारिश समाप्त होते ही इस मार्ग पर पक्की सड़क और नालियों का स्थायी निर्माण कराया जाएगा।
शांति नगर में माता चन्द्रिका की दुकान से महावीर जनरल स्टोर तक करीब 100 मीटर लंबे मार्ग पर लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई थी। इससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा मौके पर पहुंचे, हालात का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद 24 घंटे के भीतर सड़क पर गिट्टी डलवाकर मार्ग को चलने योग्य बना दिया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी राहत के लिए की गई है। बरसात खत्म होने के बाद इस पूरे मार्ग पर पक्की सड़क के साथ जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सड़क, नाली, जलनिकासी समेत अन्य जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
त्वरित कार्रवाई से उत्साहित स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि शिकायत के बाद जिस तेजी से कार्रवाई हुई, उससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित सड़क और नाली निर्माण पूरा होने के बाद शांति नगर में जलभराव की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी
फोटो -जनसम्पर्क करते हुए।