शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

गोण्डा- इटियाथोक के शिवम कान्वेंट स्कूल में अभिभावक शिक्षक बैठक सम्पन्न

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के मोहनपुर असधा स्थित शिवम कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चो के अभिभावकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने बहुमूल्य समय निकालकर विद्यालय पधारकर अपने बच्चों के शैक्षिक विकास में रुचि दिखाने के लिए सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया। साथ ही सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों से विद्द्यालय परिवार ने आग्रह किया कि वे पूरी लगन और मेहनत से बच्चो के पठन पाठन में घर पर सहयोग करे और गृहकार्य को पूर्ण कराकर बच्चो को समय से स्कूल भेजें। प्रधानाचार्य ने कहा कि आप सबका निरंतर सहयोग ही हमारे विद्यालय की सबसे बड़ी शक्ति है।
शिक्षकों ने कहा कि आप सभी के सहयोग, विश्वास एवं बहुमूल्य सुझाव हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। हमारे विद्यालय एवं आप सभी अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से प्रत्येक छात्र का सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा। इस दौरान अभिभावकों ने अपने अपने सुझाव भी दर्ज कराए। कुछ अभिभावकों ने अपनी अपनी समस्या भी बताई।
अभिभावकों से अपील हुई कि वह लोग अपने बच्चो को प्रतिदिन साफ सफाई के साथ स्कूल परिधान में समय से स्कूल भेजे। प्रत्येक छात्र के पास सभी आवश्यक पुस्तकें, कॉपियाँ एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही प्रत्येक माह की 5 तारीख तक विद्यालय शुल्क अनिवार्य रूप से जमा कर दिया जाए। सभी अभिभावक बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन बनाए रखने में विद्यालय का सहयोग करें। विद्यालय से संबंधित किसी भी सूचना या समस्या के लिए विद्यालय प्रशासन से संपर्क बनाए रखें।