लखनऊ :
STF ने महाराष्ट्र शूटआउट का सुपारी किलर समेत दो UP से किया गिरफ्तार।
STF ने महाराष्ट्र शूटआउट का शूटर को यूपी मे दबोचा।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने महाराष्ट्र के थाणे जिले में हुए सनसनीखेज शूटआउट मामले का पर्दाफाश करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि एक कारोबारी की हत्या के लिए शूटर को 10 लाख रुपये और जीवनभर हर महीने एक लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। हालांकि गोली लगने के बावजूद कारोबारी की जान बच गई और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। UP STF और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन मे कार्रवाई करते हुए एक को देवगांव आजमगढ़ से दूसरे को भीमपुरा बलिया से गिरफ्तार किया गया है ।।विस्तार :
एसटीएफ के अनुसार, 25 जुलाई को थाणे के वालीव थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक परिसर के बाहर कारोबारी मोहन परमार पर उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जब वह कार्यालय से निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे। घटना के बाद आरोपी फरार होकर उत्तर प्रदेश में छिप गए थे।
महाराष्ट्र पुलिस से मिली सूचना पर यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने कार्रवाई करते हुए पहले आजमगढ़ से मनोज ठठेरा को दबोचा। उसकी निशानदेही पर मुख्य शूटर सुजीत पाण्डेय को बलिया के भीमपुरा क्षेत्र स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि कारोबारी से आर्थिक विवाद के चलते कथित साजिश रची गई थी। आरोप है कि कारोबारी का बकाया पैसा लौटाने से बचने के लिए पूरी योजना तैयार की गई। इस साजिश में कथित तौर पर कंपनी से जुड़े लोगों ने शूटर को भारी रकम और आजीवन मासिक भुगतान का लालच देकर हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी।
एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के वालीव थाने में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की विवेचना थाणे पुलिस कर रही है।
