गोण्डा- ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत थाना इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने पीड़ित की फ्रॉड गयी 40,589/- रू को वापस कराया है। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौटी और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क की टीम द्वारा पीड़ित की फ्रॉड गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए उक्त धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस करायी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अकबर अली पुत्र मजीद निवासी सिकलीपुरवा विजयगढ़वा ने थाना इटियाथोक की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी। साइबर फ्राड गिरोह द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शापिंग की गयी थी। उक्त प्रकरण को संज्ञान लेते हुए थाना इटियाथोक की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने जनपदीय साइबर सेल टीम की सहयोग से कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कर नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 40,589/- रू0 की धनराशि वापस करायी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है।
