बुधवार, 29 जुलाई 2026

लखनऊ :PGI क्षेत्र में दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला से लाखों की लूट-पाट,मचा हड़कंप।।||Lucknow:In the PGI area, a woman was robbed of lakhs of rupees in a house in broad daylight, causing a stir.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI क्षेत्र में दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला से लाखों की लूट-पाट,मचा हड़कंप।।
दुस्साहसी घटना से कालोनी में दहशत का माहौल,प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध।।
दो टूक  :  राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र स्थित वृन्दावन योजना सेक्टर-1बी में बुधवार को दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने घर मे घुसकर महिला मार-पीट कर लाखों की डकैती की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। वही क्राइम ब्रांच की टीम घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरु कर दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। हालांकि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस अब सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल अभी घटना की पुलिस को कोई तहरीर नही मिली है।
विस्तार : 
मिली जानकारी अनुसार लक्ष्मीकांत मिश्रा  सेक्टर 1- B वृन्दावन योजना रायबरेली रोड़ पीजीआई मे किराए पर दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। और वही पास मे एक निजी संस्थान मे काम करते है बुधवार दोपहर इनकी बहू ज्योति मिश्रा उर्फ पायल पत्नी आशीष मिश्रा घर अकेली थी। दिनदहाड़े बदमाशों ने घर मे घुसकर अलमारी मे रखे जेवरात समेत लगे जब पायल ने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया और वह बेहोश हो गई और बदमाशों ने लाखों के कीमती अभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवर के सदस्य और आस पास के लोग मौके पर पहुचे घटना की
सूचना डायल 112 पर पुलिस  को दी । सूचना मे मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
पीजीआई  इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के अनुसार छानबीन के दौरान प्रथम दृष्टया वृन्दावन योजना सेक्टर-1बी निवासी ज्योति मिश्रा उर्फ पायल, पत्नी आशीष ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने कमरे में थीं। इसी दौरान बगल के कमरे से खटपट की आवाज सुनाई दी। कमरे में पहुंचने पर उन्होंने आरोप लगाया कि दो व्यक्ति गहनों से भरा बैग लेकर भाग रहे थे।
वहीं, घर में किराए पर रहने वाली अनामिका शुक्ला ने पुलिस को बताया कि घटना के समय बिजली नहीं थी और वह घर के बाहर बैठी थीं। उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति के आने-जाने की जानकारी नहीं है।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि संबंधित कमरे का ताला पूरी तरह सही हालत में था और उसे तोड़े जाने के कोई निशान नहीं मिले। तलाशी के दौरान बेड के नीचे से गहनों से भरा बैग बरामद हुआ है जिसमें अधिकांश सोने-चांदी के जेवर सुरक्षित मिले। पीड़िता ने बैग और बरामद जेवरात को अपना बताते हुए कुछ अन्य सामान गायब होने की बात कही है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ, साक्ष्य संकलन और अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद जांच में सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।