बुधवार, 29 जुलाई 2026

मऊ : अवैध प्रेम संबंध बना पति की हत्या की वजह! पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार,भेजे गए जेल।।||Mau: An illicit affair led to the husband's murder! The wife and her lover were arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
मऊ : 
अवैध प्रेम संबंध बना पति की हत्या की वजह! पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार,भेजे गए जेल।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज पुलिस ने पति की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।
बुधवार को उपनिरीक्षक अमितेष मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुंज बिहारी हत्याकांड में वांछित दोनों आरोपी इंदारा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने मुहम्मद अली इंटर कॉलेज, इंदारा के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में गुड्डू कुमार (28 वर्ष) पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम महुई, थाना मधुबन तथा नेहा राजभर (21 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय कुंज बिहारी निवासी कुतुबपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मुकदमा अपराध संख्या 218/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में वांछित थे। दोनों को बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमितेष मिश्र, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा शामिल रहीं।
दो टूक: पुलिस का दावा है कि पति की हत्या के मामले में नामजद पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।