बुधवार, 29 जुलाई 2026

अम्बेडकर नगर :जलालपुर में गुरु पूर्णिमा पर समानता व मानवता का संदेश।।||Ambedkar Nagar:A message of equality and humanity on Guru Purnima in Jalalpur.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
जलालपुर में गुरु पूर्णिमा पर समानता व मानवता का संदेश।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री शीतला माता मन्दिर परिसर का वातावरण भक्तिमय व क्रांतिकारी संतों की विचारधारा से ओत-प्रोत हो उठा। यहाँ संत रविदास जी का जयंती महोत्सव मानो मानवता और समानता के संदेश के साथ एक आध्यात्मिक आंदोलन के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की कमान भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने संभाली, जिनकी अध्यक्षता में पूरा आयोजन एक अनुशासित व भव्य रूप ले सका।  मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने संत रविदास के चित्र पर न सिर्फ माल्यार्पण किया, बल्कि अपने संबोधन में उनके जीवन को "मानवता, समानता और समरसता का वह दर्पण" बताया, जिसमें हर वर्ग, हर जाति का प्रतिबिंब साफ़ झलकता है।  वहीं, मुख्य अतिथि  जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने श्री काली माता मंदिर और दुर्गा माता मंदिर जाकर संत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की  ,संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया ।वहीं, विकास निषाद ने अपने सूत्रधार कौशल से सभी व्यवस्थाओं को एक धागे में पिरोया। गोपाल सोनकर ने संयोजित किया। वहीं, महादेव मंदिर की जिम्मेदारी पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी ने निभाई तो चक्र सुदर्शन दुर्गा मंदिर का दायित्व सह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बखूबी निभाया।
इस आयोजन में वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, अरुण मिश्र, बृजेश जायसवाल, डेविड गोरे, सोनू गुप्ता, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, सोनू गौड,प्रहलाद शर्मा, आशाराम मौर्या, शिवनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, प्रेमचंद, अमित निषाद, बिंदेशवरी शुक्ला, दीपचन्द जायसवाल, हरिश्चंद्र राजभर, त्रिभुवन प्रसाद, सुरेंद्र गौड सहित सैकड़ों बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पावन अवसर को जन-जन के उत्सव में बदल दिया।