गुरुवार, 30 जुलाई 2026

रायबरेली :पुलिस ने 7.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।।Rae Bareli:Police arrested a youth with 7.2 grams of illegal smack and sent him to jail.||

शेयर करें:
रायबरेली :
पुलिस ने 7.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल।।
।।अमित कुमार।।
दो टूक : रायबरेली जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना गुरुबख्शगंज पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र बीते दिवस मलिकमऊ चौबारा तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान 7.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जिसकी पहचान भोला गिरि पुत्र रामकुमार गिरी, निवासी गोसाई कुटी, मजरा मलिकमऊ चौबारा, थाना गुरुबक्शगंज, जनपद रायबरेली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 7.2 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
इस संबंध में थाना गुरुबक्शगंज में मु0अ0सं0-201/2026 के तहत धारा 8/21-बी एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, आरक्षी दुष्यन्त कुमार एवं रिजर्व आरक्षी अतुल कुमार शामिल रहे।