बुधवार, 29 जुलाई 2026

लखनऊ :फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर बन साइबर ठगों ने लगाया ₹2.68 लाख का चूना, वीडियो कॉल के दौरान क्रेडिट कार्ड से उड़ाई रकम।।/||Lucknow:Cyber ​​fraudsters posing as Flipkart customer care personnel defrauded a person of ₹2.68 lakh, siphoning off his credit card money during a video call.||

शेयर करें:
लखनऊ :
फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर बन साइबर ठगों ने लगाया ₹2.68 लाख का चूना, वीडियो कॉल के दौरान क्रेडिट कार्ड से उड़ाई रकम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र स्थित सेक्टर-9, वृन्दावन योजना निवासी एक युवक साइबर जालसाजों का शिकार हो गया। खुद को फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर ठगों ने वीडियो कॉल के दौरान पीड़ित को झांसे में लिया और उसके दो क्रेडिट कार्डों से कुल ₹2,68,690 की अवैध निकासी कर ली। मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल और पीजीआई थाने में दर्ज कराई गई है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र एल्डिको सौभाग्यम सेक्टर 9 वृन्दावन योजना निवासी पीड़ित सचिन सक्सेना पुत्र अखिलेश चन्द्र सक्सेना के अनुसार, 25 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:20 बजे उनके पास फ्लिपकार्ट से उत्पाद संबंधी शिकायत के नाम पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खराब उत्पाद का वीडियो दिखाने के बहाने वीडियो कॉल कराया और रिफंड प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर फ्लिपकार्ट ऐप में शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसी दौरान साइबर ठगों ने तकनीकी तरीके से उनके खाते से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग करते हुए दोनों क्रेडिट कार्डों से कई ट्रांजेक्शन कर दिए।
पीड़ित के अनुसार, ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से ₹60,420, ₹50,350 और ₹60,420, जबकि HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से ₹47,500 और ₹50,000 की अवैध निकासी की गई। इस प्रकार कुल ₹2,68,690 की धोखाधड़ी साइबर जालसाज ने किया।
घटना का पता चलने पर तत्काल  साइबर क्राइम सेल पर शिकायत दर्ज कराई,इसके बाद पीजीआई थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
दो टूक मीडिया की अपील:
ऑनलाइन शॉपिंग, रिफंड या केवाईसी के नाम पर आने वाली किसी भी कॉल, वीडियो कॉल या स्क्रीन शेयरिंग के झांसे में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंकिंग या कार्ड संबंधी जानकारी साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।