बुधवार, 29 जुलाई 2026

गाज़ियाबाद//एकता के संकल्प से गूंजा गाज़ियाबाद: सर्व समाज एकता संघ के भव्य सम्मेलन में जुटीं प्रदेश की प्रमुख हस्तियां, समाजसेवियों का हुआ सम्मान!!

शेयर करें:
गाज़ियाबाद//एकता के संकल्प से गूंजा गाज़ियाबाद: सर्व समाज एकता संघ के भव्य सम्मेलन में जुटीं प्रदेश की प्रमुख हस्तियां, समाजसेवियों का हुआ सम्मान!!
 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गाज़ियाबाद, 27 जुलाई।
सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सर्व समाज एकता संघ ने अपने 9वें स्थापना वर्ष पर गाज़ियाबाद में भव्य "एकता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह" का आयोजन किया। 26 जुलाई 2026 को अनुपूर्णा बैंक्वेट हॉल, नवयुग मार्केट में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ राजनीतिक, सामाजिक, विधि एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सम्मेलन में समाज को एकजुट कर सेवा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के संरक्षकों में पूर्व विधायक एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, पूर्व मंत्री, विधायक एवं पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, भाजपा के प्रदेश संयोजक अजय शर्मा, भाजपा गाज़ियाबाद महानगर उपाध्यक्ष भानु शिशोदिया तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट हेम वशिष्ठ शामिल रहे। सभी अतिथियों ने सर्व समाज एकता संघ द्वारा समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सचिव, गाज़ियाबाद बार एसोसिएशन एडवोकेट नितिन यादव, राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान एवं ओ.डी. त्यागी, भाजपा युवा मोर्चा गाज़ियाबाद के जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष संजीव अरोड़ा तथा भाजपा नेता मनोज चौधरी ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर बल देते हुए सर्व समाज एकता संघ के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा ने किया। समारोह की अध्यक्षता सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट आयुष कौशिक तथा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय लोकदल युवा गाज़ियाबाद के महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक ने संयुक्त रूप से की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में एडवोकेट आयुष कौशिक ने कहा कि सर्व समाज एकता संघ का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर जोड़कर सेवा, सम्मान, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, विधिक सहायता, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में और अधिक व्यापक स्तर पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होगा तभी मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होगा।

सम्मेलन के दौरान समाज, शिक्षा, विधि, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक समाजसेवियों, अधिवक्ताओं और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने सम्मानित हस्तियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

इस अवसर पर रोहताश शर्मा, एडवोकेट विनय भारद्वाज, नीरज जिंदल, योगेश मोहन कौशिक (राष्ट्रीय सचिव), एडवोकेट दिनेश कपूर (प्रदेश उपाध्यक्ष), एडवोकेट कपिल कौशिक, सनी दीक्षित, वंश शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), ओम उपाध्याय, एडवोकेट अरुण गुप्ता, एडवोकेट योगेश कुमार, सनी बावा जाट, शिवेन्द्र गौर, गौरव शर्मा (नोएडा), एडवोकेट संजय शर्मा, लक्ष्मी शुक्ला, अमृता जी (संस्कार भारती), एडवोकेट संजय रोहतगी, एडवोकेट शाकिर अली, अभिषेक कुमार, बबलू, मोहित, शिवम, बादल, अनुज शर्मा, विवेक शर्मा, सचिन गुप्ता, परवेज़ सैफी, प्राची मिश्रा, अंकित पचौरी (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), तेजस भारद्वाज, डॉ. संजय शर्मा, शशांक माथुर, अभिषेक पांडेय, राजन त्रिपाठी, बी.के. विद्रोही, प्रसून, दीपक कुमार, भावना गुप्ता, ओम दत्त कौशिक, नवीन चौधरी, ललित कौशिक, एडवोकेट शिवम सिंह, शिवम चौधरी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रदीप शर्मा, ममता शर्मा, मोहसिन, एडवोकेट जावेद खान, चंद्रमणि राय, विजय कुमार, बी.एल. थापा, अक्षत जैन, नरेश शर्मा, उमेश शर्मा, दिनेश शर्मा (चिंटू) सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया। सम्मेलन का संदेश स्पष्ट था कि समाज की मजबूती उसकी एकता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक सहभागिता में निहित है तथा इसी भावना के साथ सर्व समाज एकता संघ भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।