लखनऊ :
STF ने संदीप सिंह हत्याकाण्ड का किया खुलासा,दो गिरफ्तार,दोनो शूटर पुलिस पकड़ से फरार।
●साजिशकर्ता निकला सपा का नेता,जमीनी विवाद मे कराई प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या।
●साजिशकर्ता ने पांच लाख रुपए में भाड़े के शूटरों से कराई थी हत्या।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में मुख्यमार्ग पर दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह सनसनीखेज हत्या काण्ड मामले में एसटीएफ और पीजीआई पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच पूछताछ मे ं सामने आया कि जमीन विवाद में हत्या की साज़िश रची गई थी। मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव जो सपा का नेता है और इन्ही का ड्राइवर मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार किया है दोनो अम्बेडकरनगर जनपद के रहने वाले है। पांच लाख मे भाड़े के शूटरों से हत्या कराई थी हत्या काण्ड को अंजाम देने वाले खूंखार दोनो शूटर पुलिस पकड़ से फरार चल रहे है।
विस्तार :
लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम मे दिनांक 27-05-2026 को दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए घटना के सम्बन्ध में थाना पी०जी०आई० पुलिस ने मु०अ०सं० 291/2026 धारा 103 (1) बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की इस घटना के अनावरण हेतु एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईओं/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में श्री दीपक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उ०प्र० के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के क्रम में उ०नि० तेज बहादुर सिंह, उ०नि० हरीश सिंह चौहान, मु०आ० विनोद यादव, मु०आ० पवन कुमार सिंह, मु०आ० सरताज अहमद, मु०आ० कृष्णकान्त शुक्ल, मु०आ० देवेन्द्र सिंह, मु०आ० सुनील कुमार यादव, मु०आ० आलोक रंजन, मु०आ० सूरज सिंह, मु०आ० इन्द्र प्रताप सिंह, आ० राम सिंह की टीम तैयार कर वांछित अभियुक्तों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन किया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक 31-05-2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मु०अ०सं० 291/2026 धारा 103 (1) बीएनएस थाना-पीजीआई, कमिश्नरेट लखनऊ में शामिल अभियुक्त डलौना अन्डरपास के नीचे, सर्विस लेन, उलौना आने वाला है। इस सूचना को स्थानीय पुलिस से साझा करते हुए निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह, उ०नि० विकास, उ०नि० अंकित ठकरान, आ० शिवम, आ० विनय मौर्या, आ० मनोज यादव की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने अपना नाम मुबीन उपरोक्त बताया। मुकर्रबीन उर्फ मुबीन से उक्त घटना के सम्बन्ध में पूछताछ के आधार पर दिनेश कुमार यादव उपरोक्त को पूछताछ
हेतु एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ बुलाया गया। दिनेश यादव से पूछताछ के आधार पर पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त मुकर्रबीन उर्फ मुबीन द्वारा बताया गया कि मैं ड्राइवर का कार्य करता हूँ तथा वर्ष 2016 से दिनेश कुमार यादव पुत्र स्व० रामचन्द्र यादव निवासी जनपद अम्बेडकरनगर की गाड़ी चलाता हूँ। दिनेश यादव विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी का कार्य करता है। उसका संदीप सिंह से समदा स्थित जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण संदीप सिंह द्वारा लगातार मुकदमेबाजी एवं शिकायतें की जा रही थीं जिसके वजह से दिनेश यादव अत्यंत परेशान रहता था। इसी बात से परेशान होकर दिनेश यादव ने मुझसे कहा कि अब संदीप सिंह को रास्ते से हटाना ही पड़ेगा। इस बात पर मैने संदीप सिंह की हत्या के लिए एक आदमी से बातचीत करके 05 लाख रूपये में बात तय हुई। उस व्यक्ति ने 02 शूटर बुलवाया जिसके लखनऊ में रहने आदि की व्यवस्था मेरे द्वारा की गयी। दिनेश यादव के कहने पर मैंने शूटरों को संदीप सिंह के आने-जाने का रूट दिखाया। इस घटना को अंजाम देने के लिए एक मोटर साइकिल की आवश्यकता थी जिसे खरीदने के लिए दिनेश कुमार यादव द्वारा मुझे पैसा दिया गया जिस पैसे से मैने अमीनाबाद से एक सेकेंड हैंड अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी। जिस पर वास्तविक नम्बर प्लेट हटाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कई बार रेकी एवं घटना को अंजाम दिया गया।
दिनेश कुमार यादव के बताये अनुसार शूटरों द्वारा दिनांक 27-05-2026 को उक्त घटना को अंजाम देने के लिए कहा गया, जिस पर बकरीद का त्योहार होने के बहाने मै घर चला गया तथा दिनेश कुमार यादव भी कही जाने वाला था, जिससे कि घटना के दिन हम लोगों की मौजूदगी जनपद लखनऊ में न रहे। दिनांक 27-05-2026 के दोपहर में शूटरों द्वारा फोन करके बताया गया कि संदीप सिंह की हत्या हो गयी है। उक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के सम्बन्ध में छानबीन की जा रही है
●साजिशकर्ता ने पांच लाख रुपए में भाड़े के शूटरों से कराई थी हत्या।
