लखनऊ :
SDM कोर्ट से आदेश के आठ साल बाद भी राती गांव में किसान की जमीन की नही हो सकी पैमाईश व मेड़बंदी,की शिकायत।।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सिटी ने सभी विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी और इन्ही शिकायत मे एक मामला चौकाने वाला सामने आया।
विस्तार :
मोहनलालगंज तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी सिटी महेन्द्र पाल सिंह ने उपजिलाधिकारी पवन पटेल व सहायक पुलिस आयुक्त आर.के.सिंह समेत अन्य विभागो के अधिकारियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी महेन्द्र पाल सिंह को शिकायती पत्र देते हुये महिला किसान रामदुलारी निवासी राती मजरा अहिनवार ने बताया उसने अहिनवार गांव में स्थित अपनी पैतृक जमीन की पैमाईश व मेड़बंदी कराये जाने के लिये धारा-24 के अन्तर्गत एसडीएम न्यायालय में वाद डाला था. 13 फरवरी2018 को एसडीएम न्यायालय से मुकदमें में जमीन की पैमाईश व मेड़बदी कराने का आदेश भी हुआ लेकिन आठ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राजस्वकर्मियो ने मेड़बंदी नही करायी। जिसके चलते अगल बगल खेतो के कश्तकार उसकी जमीन कब्जा कर रहे है। एडीएम ने महिला की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये कानूनगो व लेखपाल को मौके पर जाकर न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन कराये जाने के निर्देश दिये।
दूसरी शिकायत राजू गुप्ता समेत दर्जन भर ग्रामीणो ने करते हुये बताया भसण्डा ग्राम नें प्राइमरी पाठशाला से लेकर बारात घर तक अगस्त2025 में केबिल लाइन खराब होने के साथ ही तार आपस में चिपक गये थे। शिकायत पर मौके पर पहुंचे कर्मचारी लाइन के जर्जर तार की मरम्मत कर जोड़कर चले गये थे ओर एक माह बाद खराब केबिल बदलने की बात कही थी। लाइन जर्जर होने के चलते लाइट बहुत डिम हो जाती है जिसके चलते घर में लगे विद्युत उपकरण भी नही चलते है।ग्रामीणो ने खराब लाइन में नये तार लगाने के साथ ही नया ट्रासफार्मर लगवाये जाने की मांग की है।
एडीएम ने अधिशासी अभियन्ता को जर्जर लाइन का तार तत्काल बदलवाने के निर्देश दिये है।
तीसरी शिकायत भाकियू नेता जंग बहादुर सिंह ने करते हुये उत्तरगांव ग्राम पंचायत में स्थित सरकारी अभिलेखो में बंजर व तालाब दर्ज जमीनो पर सजीवनलाल व उनके बेटो शिवमगंल व अरूण पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुये जांच कराकर सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की है।एसडीएम ने भाकियू नेता की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये एसडीएम को जांच कराकर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिये।
