रविवार, 21 जून 2026

लखनऊ :दबंग भाईयो ने बेटे व माता पिता को पीटा,FIR दर्ज।||Lucknow:Dabangg brothers beat up son and parents, FIR registered.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दबंग भाईयो ने बेटे व माता पिता को पीटा,FIR दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावां मजरा गौसनगर मे दबंग भाईयों ने पुरानी रंजिश को लेकर र खेत मे घेर कर मार-पीट कर दम्पति समेत बेटे को घायल कर भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार:
थाना निगोहां क्षेत्र गौसनगर गांव निवासी सरवन ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते 14 जून को अपने पिता सियाराम व मां सावित्री के साथ वो अपने खेत की देखभाल करने गया था तभी पुरानी रंजिश को लेकर दबंग किस्म के विपक्षी दिनेश कुमार ने अपने भाईयो नन्हू,गोलू,अमित कुमार के साथ लाठी डंडे व लोहे की सरिया से लैस होकर मौके पर आ धमके ओर गाली गालौज करते हुये माता-पिता समेत मेरी बुरी तरह पिटाई कर मरणासन्न कर दिया।जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुये चारो भाई मौके से भाग निकले।
थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी भाईयो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।