रविवार, 21 जून 2026

लखनऊ : भाजपा नेता व साथी की पिटाई कर पिस्टल व मोबाइल छीनने वाले अज्ञात हमलावरो पर केस दर्ज।।||Lucknow: A case has been registered against unidentified assailants who beat up a BJP leader and his companion and snatched their pistol and mobile phone.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
भाजपा नेता व साथी की पिटाई कर पिस्टल व मोबाइल छीनने वाले अज्ञात हमलावरो पर केस दर्ज।।
दूसरे पक्ष की तहरीर पर भाजपा नेता व आधा दर्जन पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पदमिनखेड़ा गांव में बीते गुरूवार को भाजपा नेता व साथी की पिटाई कर लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन छीनने व साथी का अपहरण करने की घटना को अजांम देने वाले आधा दर्जन अज्ञात आरोपियो पर पुलिस ने डैकेती व एससी/एसटी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।वही दूसरे पक्ष की तहरीर पर भाजपा नेता समेत सात अज्ञात लोगो के विरूद्व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।घटना के 48घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अज्ञात हमलावरो को चिन्हित कर ना तो गिरफ्तार कर सकी ओर ना ही लूटे गये मोबाइल फोन बरामद कर सकी।ज्ञात हो बीते गुरूवार को मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पदमिनखेड़ा गांव में स्थित अपनी प्लाटिंग साइड पर बैठे भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज रावत व साथी कौशल पर कई गाड़ियो से पहुंचे अज्ञात लोगो ने जानलेवा हमला करते हुये बुरी तरह पिटाई कर पिस्टल व दो मोबाइल फोन छीनने के साथ ही भाजपा नेता के साथी कौशल किशोर को स्कार्पियो से अगवा कर मोहनलालगंज लाकर छोड़ा था।वही दूसरे पक्ष के अमित सिंह निवासी विकासनगर,लखनऊ ने प्लाट देखने जाने पर भाजपा नेता हंसराज व उनके आधा दर्जन साथियो पर पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायरिंग करने व मारपीट का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग की थी।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया पीड़ित भाजपा नेता की तहरीर पर आधा दर्जन अज्ञात आरोपियो पर डैकेती व एससी/एसटी एक्ट की धारा व दूसरे पक्ष के अमित सिंह की तहरीर पर हत्या के प्रयास,मारपीट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।