शुक्रवार, 26 जून 2026

लखनऊ :अंशुमान त्रिवेदी ने बिहार में प्रखंड पंचायत राजधिकारी बन बढाया राजधानी का मान।||Lucknow:Anshuman Trivedi has elevated the capital's prestige by becoming the Block Panchayat Raj Officer in Bihar.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अंशुमान त्रिवेदी ने बिहार में प्रखंड पंचायत राजधिकारी बन बढाया राजधानी का मान।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र के रहने वाले किसान के बेटे अंशुमान ने कठिन परिश्रम से सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर।
विस्तार:
मोहनलालगंज तहसील इलाके के गोसाईंगंज क्षेत्र के कासिमपुर गांव के होनहार युवा अंशुमान त्रिवेदी ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर राजधानी का नाम रोशन किया है। उनका चयन बिहार सरकार में प्रखंड पंचायत राजधिकार के पद पर हुआ है।
अंशुमान के पिता विनय त्रिवेदी पेशे से किसान हैं, जबकि माता मंजू त्रिवेदी गृहिणी हैं। साधारण किसान परिवार से आने वाले अंशुमान ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। वह पिछले छह वर्षों से लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। बीपीएससी परीक्षा में यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता का परचम लहराया।
अंशुमान ने अपनी सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए धैर्य, अनुशासन और निरंतर कठिन परिश्रम आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं और उसके परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा भी दे चुके हैं।अंशुमान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व अपने गुरूजनो को दिया।अंशुमान के बिहार प्रदेश में प्रखंड पंचायत अधिकारी बनने की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। एलडीबी बैंक के अध्यक्ष अशोक तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी अनिल त्रिपाठी, नागेश्वर द्विवेदी,चेयरमैन निखिल मिश्रा समेत क्षेत्र के संभ्रात लोगो ने घर पहंचकर अंशुमान व उनके पिता को मिठाई खिलाकर बंधाई दी।