शुक्रवार, 26 जून 2026

उत्तराखंड: ऋषिकेश जिले की कमान सचिन गुर्जर को, भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!!

शेयर करें:

उत्तराखंड: ऋषिकेश जिले की कमान सचिन गुर्जर को, भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//देहरादून/ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तराखंड ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की सहमति तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के परामर्श के बाद जारी विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न संगठनात्मक जिलों में जिला प्रभारी एवं जिला सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में सचिन गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा, ऋषिकेश संगठनात्मक जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जारी अधिकृत विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति संगठन के विस्तार, किसानों के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है। सचिन गुर्जर को यह जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में उनकी सक्रियता, मेहनत और किसानों के बीच निरंतर कार्य करने की शैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

नियुक्ति के बाद सचिन गुर्जर ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक संगठनात्मक पद नहीं, बल्कि किसानों की सेवा करने, संगठन को मजबूत बनाने और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव एवं जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

सचिन गुर्जर ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा किसानों के हितों में चल रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने पुनः पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।।