लखनऊ :
बालिका विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन।।
धरती मां में सृजन और पालन की अद्भुत शक्ति : डॉ लीना मिश्र।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मोती नगर मे स्थित बालिका विद्यालय इण्टर मीडिएट कालेज में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्राओं के द्वारा विधिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगोली बनाकर अपनी मानव समाज को संदेश दिया।
विस्तार:
विश्व पृथ्वी दिवस पहली बार कैलिफोर्निया में तेल रिसाव के विनाशकारी परिणामों के बारे में सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन के अवलोकन के बाद, वर्ष 1970 में मनाया गया। नेल्सन ने एक आंदोलन शुरू किया जिसमे पर्यावरण सुधारों के लिये 20 मिलियन से अधिक अमेरिकन लोग शामिल हुये। इस निर्णायक दिन के कारण अमेरिका में महत्त्वपूर्ण पर्यावरण संबंधी कानून पारित हुए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण एजेंसी का गठन भी शामिल था। वर्ष 1990 में पृथ्वी दिवस में 141 देशों के लगभग 200 मिलियन लोगों ने भाग लिया, जिससे यह एक विश्वव्यापी आयोजन बन गया।
इस वर्ष के पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर लखनऊ में लायंस क्लब के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने लायंस क्लब से आई डॉ सरोजिनी एवं अन्य सदस्यों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत और अभिनंदन कर विषय प्रवर्तन किया। डॉ लीना मिश्र ने कहा कि पृथ्वी को इसलिए माता माना जाता है और सुबह उठकर प्रणाम किया जाता है कि आज का दिन अच्छा, सकारात्मक और रचनात्मक हो क्योंकि उसमें सृजन की क्षमता है। वह सभी जीवधारियों के पालन पोषण और भोजन का प्रबंध करती है। सबकी जीवन दायिनी है। हमारी असावधानियों और गलत जीवन शैली के कारण उत्पन्न सभी व्याधियों की औषधियां भी प्रदान करती है ।
पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण हम सबका नैतिक धर्म है।
इसलिए मां को स्वच्छ रखना हम सबका नैतिक धर्म है। उसके पश्चात सभी ने मिलकर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कक्षा 10 की छात्रा काजल तिवारी ने नृत्य के माध्यम से सरस्वती वंदना का प्रस्तुतीकरण किया। उसके पश्चात कक्षा 9 की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा छात्राओं को पृथ्वी दिवस के अवसर पर वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने हेतु साथ ही जल की महत्ता को समझाने एवं इस पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उनको जागरुक करते हुए उन्हें प्रतिज्ञा दिलवाई तथा विश्व पृथ्वी दिवस इस विषय को आधार बनाकर छात्राओं ने बहुत ही सुंदर पोस्टर और स्लोगन बनाए और पृथ्वी की सुरक्षा का संकल्प लिया और इसी विषय पर छात्राओं ने काव्य पाठ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का निर्णय पूनम यादव द्वारा किया गया तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता का निर्णय ऋचा अवस्थी द्वारा किया गया। इन प्रतियोगिताओं की समस्त जीतने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की चाहत द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मंजुला यादव और प्रतिभा रानी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रबंधक और पूर्व प्रधानाचार्य सुश्री सुधा शर्मा एवं समस्त शिक्षिकाएं उमा रानी यादव, सीमा आलोक वार्ष्णेय, पूनम यादव, उत्तरा सिंह, ऋचा अवस्थी, अनीता श्रीवास्तव, माधवी सिंह, रागिनी यादव, मीनाक्षी गौतम और रितु सिंह उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और छात्राओं को क्लब की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही लायंस क्लब की सदस्यों ने शिक्षिकाओं और बालिकाओं के साथ विद्यालय परिसर में इस अवसर पर पौधारोपण भी किया और छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वह अपने द्वारा लगाए गए पौधे की सुरक्षा और देखभाल करें और इसको सूखने न दें।
