गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

लखनऊ : उतरेठिया बाजार से बाईक चोरी करने वाला शातिर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी की बाईक बरामद।Lucknow: Police arrested a cunning youth who stole a bike from Uttarethia market, and the stolen bike was recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
उतरेठिया बाजार से बाईक चोरी करने वाला शातिर युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी की बाईक बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस टीम ने बाईक चोरी करने वाले एक शातिर युवक को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार कर  उतरेठिया बाजार मे दुकान के समाने चोरी हुई बाइक की घटना का खुलासा किया।
विस्तार :
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र उतरेठिया बाजार में स्मार्ट मोबाइल, सिंध बेकरी के समाने बाहर सड़क के किनारे खड़ी उनके मित्र की मोटरसाइकिल नम्बर UP30U9866  अज्ञात व्यक्ति द्वारा 5 अप्रैल को दिनदहाड़े चोरी कर ले गया था। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई थी। पीड़ित की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर शातिर चोर की तलाश पुलिस टीम कर रही थी। गुरुवार को उतरेठिया क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी इसी बीच मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति उतरेठिया पुल के नीचे खड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में  युवक ने अपना नाम दुर्गेश रावत उर्फ बाबू पुत्र स्व0 ओमप्रकाश रावत निवासी कटहरीबाग, नीलमथा, थाना कैण्ट, लखनऊ, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया। उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। तत्पश्चात अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक नशे का आदी है तथा नशे की पूर्ति हेतु मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करता है। उक्त मोटरसाइकिल को उसने लगभग 10 दिन पूर्व उतरेठिया बाजार क्षेत्र से चोरी किया था तथा उसे बेचने की फिराक में था।
गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0 43/24 धारा 411 भादवि,थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ।
2. मु0अ0सं0 147/23 धारा 379/411 भादवि, थाना विकासनगर जनपद लखनऊ।
3. मु0अ0सं0 41/24 धारा 379/411 भादवि,थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ।
4. मु0अ0सं0 74/18 धारा 147/148/149/201/302/323 भादवि,थाना कैण्ट जनपद लखनऊ।