सोमवार, 6 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में ‘नकली नोटों की गड्डी’ दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में ‘नकली नोटों की गड्डी’ दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने ठगी के एक अनोखे और शातिर तरीके का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकली नोटों जैसी दिखने वाली कागज की गड्डियां और नगदी बरामद की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ठगी के गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की मदद से ग्राम भंगेल क्षेत्र से दो अभियुक्तों—विशाल उर्फ नन्हे (19 वर्ष) निवासी प्रेम नगर, नांगलोई दिल्ली तथा करन सोलंकी (26 वर्ष) निवासी सभापुर, थाना लोनी, गाजियाबाद—को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से दो कागज की गड्डियां बरामद हुईं, जिनके ऊपर और नीचे केवल 500-500 रुपये के असली नोट लगे हुए थे, जबकि बीच में साधारण कागज भरा हुआ था। इसके अलावा 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

ठगी का तरीका बेहद चालाकी भरा जांच में सामने आया कि आरोपी राह चलते लोगों को इन नकली गड्डियों को असली नोटों का बंडल बताकर लालच देते थे। वे कम कीमत पर ज्यादा रकम देने का झांसा देकर लोगों से उनके कीमती आभूषण या नकदी हड़प लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे। पहली नजर में गड्डी असली लगने के कारण लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते थे।

मामला दर्ज, आगे की जांच जारी इस संबंध में थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और संभावित अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन को इस तरह के लालच से सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।।