गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
गौतमबुद्धनगर, 20 अप्रैल 2026।
दो टूक//ग्रेटर नोएडा, थाना जारचा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस की सटीक सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, टीम ने ग्राम ऊंचा अमीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक शर्मा (22 वर्ष) पुत्र धनेश शर्मा, निवासी ग्राम खंगोड़ा, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना जारचा में मु0अ0सं0 66/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप, अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी नजर।।
