गुरुवार, 5 मार्च 2026

लखनऊ :विवाद के बाद युवती ने चाकू मारकर युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार।।||Lucknow:A young man was stabbed to death after a dispute; the accused was arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
विवाद के बाद युवती ने चाकू मारकर युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र अन्तर्गत बेगरिया गांव में बुधवार रंगोत्सव की शाम दो पक्षों मे गाली गलौज के युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। पड़ोस की महिला, उसके बेटे और बेटी पर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की शाम थाना दुबग्गा क्षेत्र अन्तर्गत बेगरिया गांव निवासी सूरज गौतम (22) पुत्र राजेन्द्र गौतम एक प्राइवेट फर्म में काम करता था। रंगोत्सव की शाम रास्ते में दोनों पक्षों में गाली गलौज के हुई मारपीट दौरान चाकू लगने से सूरज गभीर रुप से घायल हो गया था जिससे उपचार के लिए ट्रामा मे भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।सूरज की मौत से स्थानीय निवासियों मे आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने घाटना की जांच पड़ताल के दौरान तीन हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक युवक के पिता राजेंद्र गौतम ने बताया कि होली की शाम घर के सामने सड़क पर खड़े होकर मोहल्ले के निशु से बात कर रहे थे। इस दौरान वहां से पड़ोसी मोहित तिवारी बाइक से जा रहा था। अचानक उसने बाइक रोककर गाली-गलौज करने लगा। मोहित इसके पहले भी विवाद कर चुका था। जब उसको गाली देने से मना किया गया तो बाइक से उतर कर हाथापाई करने लगा इसी बीच मोहित की मां रंजना और बहन शिवानी भी आ गई। शिवानी घर से चाकू लेकर आई थी। तीनों लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए मेरा बेटा सूरज गौतम (22) आ गया। मोहित ने अपनी मां-बहन के साथ सूरज पर हमला कर दिया। उसकी बहन ने चाकू से सूरज पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना सूचना पाकर पहुची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी।
इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके तीनो आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर पुलिस बल मौजूद है।