शुक्रवार, 20 मार्च 2026

गोण्डा- मनकापुर बस स्टॉप से बड़गांव पुलिस चौकी बहराइच रोड तक सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करने के डीएम ने दिए निर्देश

शेयर करें:
गोण्डा- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय। 
बैठक में सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बन्धुओं व श्रम बन्धुओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय से करना सुनिश्चित करें। 
बैठक में उपायुक्त उद्योग व अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पीडब्ल्यूडी विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मनकापुर बस स्टॉप से लेकर बड़गांव पुलिस चौकी बहराइच रोड तक रोड किनारे अतिक्रमणकारियों को खाली करने के लिए नोटिस जारी करें, अन्यथा बड़ी कार्यवाही होगी।
बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समस्या का समय से समाधान करायें।
 बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में अतिक्रमण से जाम की बहुत बड़ी समस्या है जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक टीम के साथ शहर में जाम लगने वाले स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करें साथ ही आसपास के अतिक्रमण को हटवा कर जाम से लोगों को निजात दिलाए। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, एलडीएम विनोद कुमार तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, आयकर विभाग के अधिकारी सहित उद्योग, व्यापार, श्रमबन्धु के पदाधिकारी व अन्य सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।