शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

लखनऊ : घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर ले गए चोर।।||Lucknow:A young man was beaten up in a dispute over a pet dog in Telibagh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
घर के बाहर खड़ी कार चोरी कर ले गए चोर।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत हैवत मऊ मवझ्या मे घर के बाहर खड़ी कार बेखौफ चोर ने चोरी कर ले गए।घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीजीआई क्षेत्र में अज्ञात चोरों के गिरोह का प्रकोप बढ़ता जा रहा है आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर जानता मे दहशत फैला रहे है।
विस्तार
थाना पीजीआई क्षेत्र हैवत मऊ मवझ्या निवासी ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि 23 फरवरी की रात अपनी कार नंबर UP-32- BE-7500  घर के बाहर खडी कर रखा था जो 12 बजे मेरे निवास स्थान से चोरी हो गयी।जिसकी सुचना मैंने 112 नंबर और थाना पी.जी आई पर दिया । इसके बाद मैं खुद भी आस पास खोज बीन की लेकिन कार का कोई पता नहीं चला। 
पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार चोरो की तलाश कर रही है।