गोण्डा- बिजली शार्ट सर्किट से आवास विकास सर्कुलर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सोमवार रात करीब 9 बजे आग लग गई, आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, एटीएम मशीन व अंदर का सामान क्षतिग्रस्त होने का अंदाजा लगाया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस के अनुसार मशीन लॉक हो गयी है और करेंसी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, बैंक अधिकारियों संग कल टेक्नीशियन गैस कटर से मशीन काटेंगे तब स्थिति स्पष्ट होगी।