गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के सदाशिव बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने कई जगह चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया। यहां एक घर में सेंध लगाकर और दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी और कीमती जेवरात चुराने में चोर सफल रहे। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की है और जांच पड़ताल चल रही है।
जानकारी के अनुसार, जहदरिया पंचायत निवासी प्रशांत कुमार द्विवेदी की मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान और सदाशिव बाजार निवासी तौकीर रजा की ढ़ाबली का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और सामान चोरी कर लिया। वहीं, राजकुमार गुप्ता के घर में सेंध लगाकर चोरों ने तीस हजार रुपए की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।
प्रधान प्रतिनिधि लल्लन तिवारी ने बताया कि इन घटनाओ से स्थानीय लोग काफी भयभीत है। इसके अलावा मनोज तिवारी के किराना दुकान और कृष्ण कुमार सोनी के सर्राफा दुकान के शटर का ताला तोड़कर भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के जागने और हल्ला गुहार मचाने से चोर मौके से भाग खड़े हुए।
