गोण्डा- अधिशाषी अभियन्ता एनएच डिवीजन एसके मिश्रा ने नायब तहसीलदार अनुराग पाण्डेय और राजस्व टीम के साथ सोमवार को इटियाथोक कस्बे के जर्जर बिसुही पुल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। श्री मिश्रा ने बताया कि मार्च 2026 में जर्जर बिसुही पुल का निर्माण शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए पुल के दोनों तरफ अस्थाई पीपा पुल का निर्माण करवाया जाएगा। हल्के वाहनों के लिए यह पीपा पुल उपलब्ध रहेगा, जबकि भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। निर्माण के दौरान तय दूसरे रूट से भारी वाहनों का आवागमन होगा।अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि शासन को भेजे गए बिसुही पुल निर्माण के प्रस्ताव को लेकर पुल का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी और आवागमन में आसानी होगी।
