गोण्डा- जिले के कर्नलगंज- कटरा रोड पर हनुमानगढ़ी मंदिर के समीप खजुहा मोड़ के पास कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दुद्दापुर लालापुरवा निवासी हरिकुमार व केसरी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार एक लड़की को मामूली चोटें आई हैं। तीनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हरिकुमार और केसरी प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया गया। कार सवार हरिशंकर रस्तोगी बलरामपुर निवासी को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन हादसे के बाद वह सदमे में बेसुध हो गया।