मंगलवार, 25 नवंबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में अपराधियों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा — जिला बदर व कुर्की कार्रवाई से माफियाओं की कमर टूटी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में अपराधियों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा — जिला बदर व कुर्की कार्रवाई से माफियाओं की कमर टूटी!!

!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गौतमबुद्धनगर में अपराध और अपराधियों पर लगातार सख्त एक्शन जारी है। पुलिस की ओर से बीते तीन वर्षों में की गई कार्रवाई का आंकड़ा जिले में कानून-व्यवस्था की मजबूती का संकेत दे रहा है।

01 जनवरी 2023 से 24 नवंबर 2025 तक कुल 568 अपराधियों को जिला बदर किया गया, जबकि 265 अपराधियों की थाना हाजिरी सुनिश्चित कराई गई।
इस अवधि में पुलिस ने संगठित अपराधियों और माफिया नेटवर्क पर भी बड़ा प्रहार किया।

गैंगस्टर एक्ट के 65 मामलों में कुल ₹3,33,84,79,465 की अवैध संपत्ति जब्त कर अपराधियों की आर्थिक ताकत को ध्वस्त किया गया। पुलिस का यह अभियान अपराध पर न केवल अंकुश लगा रहा है बल्कि अपराधियों के हौसले भी पस्त कर रहा है।

वार्षिक कार्रवाई एक नजर में

साल 2023:
280 जिला बदर | 30 थाना हाजिरी | ₹81.87 करोड़ की संपत्ति कुर्क

साल 2024:
133 जिला बदर | 146 थाना हाजिरी | ₹1 अरब 32 करोड़ 39 लाख की कार्रवाई

साल 2025:
155 जिला बदर | 89 थाना हाजिरी | ₹1 अरब 19 करोड़ 57 लाख की संपत्ति जब्त

इन कार्रवाइयों के जरिए पुलिस ने जिले में सक्रिय माफियाओं, गैंगों और संगठित अपराध करने वाले अपराधियों पर व्यापक स्तर पर शिकंजा कसा है। जिला बदर, थाना हाजिरी और अवैध संपत्तियों की कुर्की जैसे कदम अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश साबित हो रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में सुरक्षित और भयमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नोएडा पुलिस की यह लगातार कार्रवाई कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बेहद प्रभावी मानी जा रही है।