गौतमबुद्धनगर: मिशन शक्ति फेज-5: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई गति!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा, 25 अक्टूबर 2025।
महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 लगातार गति पकड़ रहा है।
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के दिशा-निर्देश में तथा डीसीपी/एडीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण एवं एसीपी-1 नोएडा के नेतृत्व में आज मिशन शक्ति टीम ने सेक्टर-45 और सेक्टर-104 में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
महिलाओं को दी गई कानूनी व सुरक्षा संबंधी जानकारी
टीम ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों, रेस्टोरेंट्स, शॉपिंग मॉल्स और सैलून में काम करने वाली महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181 आदि), साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय, तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा पर हुई चर्चा
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा, स्वयं की रक्षा के व्यावहारिक उपायों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। साथ ही उन्हें हर परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ खड़े रहने और तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। नोएडा पुलिस की यह पहल स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त उदाहरण बन रही है।
