बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीट पुलिसिंग के दौरान सेक्टर-10 स्थित जेजे कॉलोनी से आजाद उर्फ कुन्नू पुत्र पप्पू (उम्र 23 वर्ष) को दबोचा है। उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

थाना फेस-1 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आजाद उर्फ कुन्नू के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 और 2025 के दौरान कुल चार मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त नशे का कारोबार कर आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से गांजा सप्लाई करता था। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।।