सोमवार, 1 सितंबर 2025

ब्रेकिंग न्यूज़: हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड पानी, दिल्ली-NCR में बाढ़ का अलर्ट!!

शेयर करें:


ब्रेकिंग न्यूज़: हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड पानी, दिल्ली-NCR में बाढ़ का अलर्ट!!

देव गुर्जर!!
दो टूक:: हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनी कुंड बैराज से आज सुबह 9 बजे अब तक का सबसे ज्यादा पानी छोड़ा गया है। बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। मौसम विभाग और प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ घंटों में यह पानी दिल्ली पहुंचेगा।


दिल्ली पहले से ही संकट में

दिल्ली में यमुना नदी पहले ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नई खेड़ा, लोहे का पुल और मजनूं का टीला इलाकों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब नए पानी के पहुंचने से हालात और बिगड़ सकते हैं।


NCR पर बढ़ा खतरा

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचले इलाकों में पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने राहत-बचाव दलों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से नदी के किनारों पर न जाने की अपील की है।


अलर्ट और एडवाइजरी

  • दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
  • नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए हैं।
  • लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।