मऊ :
साइबर फ्राड हुए पैसा पुलिस ने पीडित के खाते मे कराया वापस।।
दो टूक : साइबर अपराध के माध्यम से ठगी गई धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही करने के परिप्रेक्ष्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मऊ महोदय के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के तथा क्षेत्राधिकारी नगर/अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद मऊ के टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये खाता अपडेत करने के नाम पर किये गए फ्राड का कुल 344620 ( तीन लाख चौवालीस हजार छः सौ बीस ) रुपये आनलाइन ठगी के शिकार आवेदक मोहम्मद अबुसाद कादरी पुत्र जमाल मुस्तफा कादरी ग्राम बडागाँव थाना घोसी जनपद मऊ। जनपद मऊ का कुल 344620 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक परिश्रम कर उनके खाते में वापस कराया गया । आवेदक द्वारा उच्चधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
बरामदकर्ता पुलिस टीम–
1-निरी0 आकाश सिंह, प्रभारी साइबर क्राइम थाना मऊ।
2-उ0नि0 राजेश्वर पाण्डेय प्रभारी साइबर सेल
3-मु0आरक्षी शैलेन्द्र कुमार कन्नौजिया, साइबर क्राइम थाना मऊ।
4-आरक्षी शाशिकान्त मणि त्रिपाठी, साइबर क्राइम थाना मऊ।
5-आरक्षी अर्वेन्द्र प्रताप मिश्रा साइबर क्राइम थाना मऊ।
6-आरक्षी प्रदीप पटेल साइबर क्राइम थाना मऊ।
7-आरक्षी अनुप यादव साइबर क्राइम थाना मऊ।
8-आरक्षी प्रभात कुशवाहा साइबर क्राइम थाना मऊ।