शुक्रवार, 5 सितंबर 2025

नोएडा पुलिस की फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!!

शेयर करें:


नोएडा पुलिस की फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा, 5 सितम्बर 2025। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने एसीपी प्रथम वर्णिका सिंह व थाना फेस-3 पुलिस बल के साथ बाजारों और मुख्य सड़कों पर फुट पेट्रोलिंग की।


इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए और संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए।


डीसीपी ने सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करते रहने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।।