नोएडा कांग्रेस की मासिक बैठक, संगठन विस्तार पर जोर!!
बैठक में आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तर पर बैठकें कर जनता की समस्याओं को सुनेगी और उनका समाधान कराने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच लगातार अपनी सक्रियता बढ़ाएगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा महानगर उपाध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा ने बैठक में कहा कि पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर नए लोगों को कांग्रेस से जोड़ेंगे। साथ ही कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाकर संगठन को और मज़बूत करने का काम किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में संगठन प्रभारी ललित अवाना, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, महासचिव विक्रम सेठी, उपाध्यक्ष डॉ. सीमा, महासचिव संदीप सिसोदिया, राम कुमार शर्मा, सुमन राय, मधुराज, नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, सचिव मज़हर हुसैन, सचिव वीरो देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।।