पितृ पक्ष पर टिकैत रसोई का पांचवां दिन, बाढ़ पीड़ितों तक जारी सेवा!!
इस मौके पर पंडित सुरेश प्रधान ने कहा कि अशोक भाटी केवल एक समाज के नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं, जो हर आपदा में अग्रिम पंक्ति में सेवा करते हैं। बाढ़ पीड़ितों तक भोजन पहुँचाने की इस निरंतर पहल पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और परशुराम जी का पटका पहनाकर भाटी का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने स्वयंसेवकों का आभार जताते हुए कहा कि पितृ पक्ष पर जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र अर्पित करना ही अपने पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आज का भंडारा पूर्वजों के चरणों को समर्पित किया।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर के बाढ़ पीड़ित परिवार की तरह हैं और हालात सामान्य होने तक खाने के साथ-साथ अन्य जरूरतों का भी ध्यान रखा जाएगा।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल सिंह चौहान और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने टिकैत रसोई की निस्वार्थ सेवा की सराहना की है।
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि टिकैत रसोई केवल भोजन वितरण नहीं बल्कि सेवा और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारी असली ताकत है।
भंडारा सेवा में सुंदर बाबा, कृष्ण भाटी, अजय गुर्जर नेताजी, अरुण गुर्जर, सुधीर गुर्जर, पप्पू गुर्जर, योगेश बैसला, नवीन भाटी, अंकित भाटी, सुनील भाटी, सचिन अवाना असगरपुर, मनोज अवाना, रामकुमार भड़ाना सहित कई सेवादार दिन-रात जुटे रहे।।