रविवार, 7 सितंबर 2025

डीएम मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के शरणालयों का किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक!!

शेयर करें:


डीएम मेधा रूपम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के शरणालयों का किया निरीक्षण, सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर, 07 सितम्बर 2025।
यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों की मदद हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आज सेक्टर-135 स्थित शरणालय सहित कई स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने खानपान, आवास, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं को संतोषजनक पाया। डीएम ने शरणालय में ठहरे परिवारों से संवाद किया, बच्चों से बातचीत की और उन्हें पढ़ाई की सामग्री भी वितरित की। साथ ही महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए गए और स्वास्थ्य विभाग को नियमित जांच व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें। उन्होंने अस्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया और पशुओं के लिए चारा-पानी व चिकित्सा सुविधाओं को संतोषजनक पाया।


बाद में डीएम ने सेक्टर-150 पुस्ता रोड पर असुरक्षित रूप से रह रहे लोगों को सुरक्षित शरणालयों में जाने के लिए प्रेरित किया, जहां प्रशासन की ओर से भोजन, पानी, चिकित्सा व आवास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक चौहान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।