शनिवार, 6 सितंबर 2025

गणेश विसर्जन पर “टिकैत रसोई” का अद्भुत संगम: भक्ति और सेवा से महका गौतमबुद्ध नगर!!

शेयर करें:


गणेश विसर्जन पर “टिकैत रसोई” का अद्भुत संगम: भक्ति और सेवा से महका गौतमबुद्ध नगर!!

देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा, 6 सितंबर 2025।
अनंत चतुर्थी एवं गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर गौतमबुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित “टिकैत रसोई” का चौथा दिन भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम बन गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, धीरज प्रधान, सुभाष चौधरी, सुंदर चंदेल और चरण सिंह भाटी सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा फहराकर और टिकैत रथ को प्रसाद वितरण हेतु रवाना कर किया गया।


प्रसाद वितरण और बाढ़ पीड़ितों तक मदद


बख्तावरपुर टी-पॉइंट से बाजितपुर तक क्रमबद्ध रूप से गणेश भक्तों और बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण बताया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याओं पर चिंता जताते हुए प्राधिकरण से स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की कमी संक्रमण को जन्म दे सकती है, जिससे बीमारियों और नुकसान का खतरा और बढ़ेगा।


समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी


किन्नर समाज से पप्पू बबली सहित कई सामाजिक संगठनों ने भंडारे की शुरुआत कर आयोजन को और खास बना दिया। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने उनके योगदान के लिए आभार जताया।
पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने कहा, “अशोक भाटी और उनकी टीम धार्मिक आयोजनों से लेकर आपदाओं तक निस्वार्थ भाव से सेवा करती है। यह परंपरा समाज और देश की शक्ति है, जिस पर हम सबको गर्व है।”


कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी


प्रसाद वितरण में मनोज त्यागी, सिंहराज गुर्जर, अमित अवाना, सुभाष भाटी, गौरव सिंघल, सुमित तंवर, अजय गुर्जर नेताजी, पार्थ गुर्जर, सरफराज खान, सचिन अवाना असगरपुर, मनोज अवाना, सतपाल अवाना सहित अनेक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से सेवा भाव में जुटे रहे।


यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व का अद्भुत संगम बनकर न केवल गणेश विसर्जन को पावन बना गया, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाला संदेश भी छोड़ गया।।