मंगलवार, 2 सितंबर 2025

नोएडा में बाढ़ का खतरा गहराया, यमुना पुस्ता इलाके में पानी घुसा!!

शेयर करें:


नोएडा में बाढ़ का खतरा गहराया, यमुना पुस्ता इलाके में पानी घुसा!!

देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। यमुना डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। हथनी कुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नोएडा के कई निचले इलाकों में खतरा बढ़ गया है। सेक्टर-128 के असगरपुर गांव और आसपास के यमुना पुस्ता इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। गुलाब की खेती पूरी तरह डूब गई है, वहीं खेती करने वाले परिवारों की झुग्गियां भी जलमग्न हो गई हैं।


स्थानीय लोग अपने स्तर पर पशुओं और परिवार को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मौके पर अभी तक नोएडा प्राधिकरण या जिला प्रशासन की सक्रियता नजर नहीं आई।


प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जिला प्रशासन ने देर शाम एडवाइजरी जारी कर यमुना पुस्ता और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन और प्राधिकरण की टीमों द्वारा स्कूलों और बारात घरों में अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है।


अधिकारियों के अनुसार, हथनी कुंड से छोड़ा गया पानी देर रात तक नोएडा पहुंचेगा, जिससे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा सकता है। ऐसे में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।


बढ़ सकता है जलस्तर

  • यमुना पुस्ता पार कई फार्महाउस तक पानी पहुंच चुका है।
  • देर रात 10 बजे तक हथनी कुंड से छोड़ा पानी नोएडा पहुंचने की संभावना।
  • जिला प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।