सोमवार, 8 सितंबर 2025

टिकैत रसोई ने संभाली बाढ़ पीड़ितों की जिम्मेदारी, लगातार जारी है भंडारा वितरण!!

शेयर करें:


टिकैत रसोई ने संभाली बाढ़ पीड़ितों की जिम्मेदारी, लगातार जारी है भंडारा वितरण!!

देव गुर्जर
नोएडा, गौतमबुद्धनगर। 08 सितंबर 2025

दो टूक:: गौतमबुद्धनगर में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए टिकैत रसोई लगातार सेवा का कार्य कर रही है। सोमवार को भी नोएडा में टिकैत रसोई द्वारा जरूरतमंदों के लिए भंडारे की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रही।


जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं और यमुना नदी का जलस्तर भी घट रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचना और उनकी मदद करना ही सच्ची समाजसेवा है।


एनसीआर उपाध्यक्ष रविंद्र भगत, जिला सचिव सचिन अवाना, प्रमोद टाइगर, संदीप अवाना, सुमित तंवर, संचित चौहान, अमन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से भंडारा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।


स्थानीय लोगों ने टिकैत रसोई की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उनका योगदान बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक है।।