सोमवार, 8 सितंबर 2025

सुदर्शन परिवार का पंजाब के लिए बड़ा राहत संकल्पधर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी ने राहत सामग्री से भरे वाहनों को भगवा ध्वज दिखाकर नोएडा से किया रवाना!!

शेयर करें:


सुदर्शन परिवार का पंजाब के लिए बड़ा राहत संकल्प
धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी ने राहत सामग्री से भरे वाहनों को भगवा ध्वज दिखाकर नोएडा से किया रवाना!!

देव गुर्जर!!

नोएडा।
बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए सुदर्शन परिवार ने एक बार फिर बड़ा मानवीय संकल्प लिया है। धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके जी के नेतृत्व में राहत सामग्री से लदे वाहन नोएडा से रवाना किए गए। इस अवसर पर उन्होंने भगवा ध्वज दिखाकर राहत वाहनों को पंजाब की ओर विदा किया।


सुदर्शन टीम ने बताया कि इस राहत काफिले में भोजन सामग्री, कपड़े, दवाइयाँ और अन्य जरूरी सामान शामिल है, जिससे बाढ़ प्रभावित परिवारों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा किया जा सके।


डॉ. सुरेश चव्हाणके जी ने कहा कि “सेवा ही सच्चा धर्म है। जब भी देश का कोई हिस्सा प्राकृतिक आपदा से जूझता है, सुदर्शन परिवार उसके साथ खड़ा मिलता है। पंजाब के बाढ़ पीड़ित भाई-बहनों को यह संदेश है कि वे अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ है।”


सुदर्शन टीम ने पंजाब की पावन भूमि पर पहुँचकर राहत सामग्री वितरण शुरू कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाई जा रही है।


सुदर्शन परिवार की इस पहल से बाढ़ पीड़ितों में नई आशा और विश्वास जगा है। सेवा और सहयोग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।।